बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग आज
बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग आज
बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग आज
तालिबान से वार्ता पहला महत्वपूर्ण कदमः ओबामा
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कोर्ट में पेश हुए बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण
देहरादून, एजेंसी
First Published:21-07-12 12:58 PM
फर्जी पासपोर्ट मामले में उत्तराखंड पुलिस द्वारा शुक्रवार को गिरफ्तार किये गये योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बालकृष्ण को कल केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में हाजिर होना था, लेकिन वह वहां हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने बाबा रामदेव के पंतजलि योगपीठ आश्रम से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
स्वामी रामदेव और बालकृष्ण के समर्थक आज सुबह से ही सीबीआई कार्यालय के बाहर झंडे और तख्तियां लेकर खडे़ हो गए थे और सीबीआई व सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।
सीबीआई के प्रवक्ता के अनुसार फर्जी पासपोर्ट, दोहरी नागरिकता एवं फर्जी डिग्री मामले में सीबीआई ने बालकृष्ण के खिलाफ गत वर्ष प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें नैनीताल हाईकोर्ट से गिरफ्तारी के विरुद्ध स्थगन आदेश मिल गया था, लेकिन पिछले दिनों सीबीआई ने पर्याप्त सबूतों के आधार पर उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था जिसके बाद सीबीआई ने बालकृष्ण के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था।
सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें 20 जुलाई तक अदालत में हाजिर होने के लिए कहा था। स्वामी रामदेव ने बालकृष्ण की गिरफ्तारी को सरकार द्वारा बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
