फोटो गैलरी

Hindi Newsरेखा बजट सत्र में पहली बार राज्यसभा पहुंची

रेखा बजट सत्र में पहली बार राज्यसभा पहुंची

मशहूर अभिनेत्री एवं राज्यसभा में मनोनीत सदस्य रेखा बुधवार को मौजूदा बजट सत्र में पहली बार सदन में पहुंची। हल्के क्रीम कलर की साड़ी पहने रेखा शून्यकाल के दौरान सदन में आईं और मनोनीत सदस्यों वाली पंक्ति...

रेखा बजट सत्र में पहली बार राज्यसभा पहुंची
एजेंसीWed, 18 Mar 2015 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

मशहूर अभिनेत्री एवं राज्यसभा में मनोनीत सदस्य रेखा बुधवार को मौजूदा बजट सत्र में पहली बार सदन में पहुंची। हल्के क्रीम कलर की साड़ी पहने रेखा शून्यकाल के दौरान सदन में आईं और मनोनीत सदस्यों वाली पंक्ति में बैंठ गईं।

उन्होंने मनोनीत सदस्य अनु आगा, अशोक गांगुली और एचके दुआ से कुछ देर बात भी की। करीब दस मिनट सदन में रहने के बाद शून्यकाल खत्म होते ही वह सदन से चली गईं। इससे पहले, वह पिछले शीतकालीन सत्र में एक बार सदन में आईं थीं। राज्यसभा में 2012 में मनोनीत होने के बाद रेखा कुल दस सत्रों में भाग ले चुकी हैं।

गत वर्ष रेखा और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की सदन में उपस्थिति को लेकर मुद्दा उठा था। तब आसन से यह सवाल भी पूछा गया था कि क्या इन्होंने सदन से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी है। कुछ सदस्यों ने यह आरोप भी लगाया था कि ये लोग सदन में भाग नहीं लेकर उसका अपमान कर रहे हैं। संविधान के प्रावधानों के अनुसार, कोई सदस्य संसद के किसी भी सदन में 60 दिन तक अनुपस्थित रहता है, तो उसकी सीट रिक्त मान ली जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें