फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी लहर खत्म होने के कारण कांग्रेस जीती: गहलोत

मोदी लहर खत्म होने के कारण कांग्रेस जीती: गहलोत

राजस्थान के चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में तीन पर कांगेस की जीत से उत्साहित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस द्वारा तीन सीटों पर विजय हासिल करना मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की...

मोदी लहर खत्म होने के कारण कांग्रेस जीती: गहलोत
एजेंसीTue, 16 Sep 2014 04:26 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में तीन पर कांगेस की जीत से उत्साहित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस द्वारा तीन सीटों पर विजय हासिल करना मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की नकारात्मक कार्यशैली और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर खत्म होना प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पिछले दस महीनों की नकारात्मक कार्यशैली और ई-गर्वनेंस के दुष्परिणामों को जनता ने नकार दिया और कांग्रेस ने चार में से तीन सीटों पर विजय हांसिल की है। गहलोत ने उपचुनाव नतीजे आने के बाद कहा कि भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों से झूठ बोलकर, झूठे वायदे कर सत्ता हासिल की है लेकिन यह कितने दिन चलेगा, जनता सरकार के दस महीनो के कार्यों से थक गई है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार से नाराज है और सरकार को उपचुनाव में नाराजगी का ठीक तरीके से जवाब दे दिया है।

जनहित में शुरू की गई योजनाओं जिनमें मुफ्त चिकित्सा, पेंशन, और जयपुर मेट्रो परियोजना में विलम्ब किए जाने और मंहगाई तथा भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता ने केन्द्र की और राज्य की भाजपा सरकार को नकार दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को इसी प्रकार समर्थन जारी रखेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें