फोटो गैलरी

Hindi Newsदिग्विजय सिंह की सलाह, कांग्रेस की कमान अपने हाथ में लें राहुल गांधी

दिग्विजय सिंह की सलाह, कांग्रेस की कमान अपने हाथ में लें राहुल गांधी

कांग्रेस में प्रियंका गांधी को अहम भूमिका में लाने की मांग उठने के बीच पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग करके पार्टी में फिर खलबली मचा दी है। सिंह...

दिग्विजय सिंह की सलाह, कांग्रेस की कमान अपने हाथ में लें राहुल गांधी
एजेंसीSun, 02 Nov 2014 12:49 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस में प्रियंका गांधी को अहम भूमिका में लाने की मांग उठने के बीच पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग करके पार्टी में फिर खलबली मचा दी है। सिंह के बयान को पार्टी के अन्य नेताओं ने उनकी बड़े नेता बनने की ख्वाहिश का नतीजा बताया है।

कभी राहुल गांधी के खासमखास रहे सिंह ने आज कहा कि कांग्रेस में यह आम सोच है कि पार्टी ने हमेशा युवा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया है और अब समय आ गया है कि राहुल गांधी पार्टी की कमान संभालें। उन्होंने कहा कि गांधी किस समय कमान संभालते हैं, यह उन पर ही छोड़ा जाना चाहिए।

सिंह के इस बयान के बाद पार्टी में खलबली मच गई है। पार्टी का एक बड़ा वर्ग अंदर ही अंदर प्रियंका गांधी को मुख्य नेतृत्व में लाने की मांग उठा रहा है। लोकसभा और उसके बाद विधानसभा चुनावों में पार्टी की पराजय के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ' के नारे लगाये थे और प्रदर्शन भी किए गये। ये गतिविधियां परोक्ष रूप से राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर पार्टी जनों के भरोसे पर सवाल भी खडा करती हैं।

हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरमने भी कहा था कि भविष्य में कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर हो सकता है। इस बीच  सिंह के बयान की पार्टी के वरिष्ठ नेता माखनलाल फोतेदार ने आलोचना की है और कहा है कि सिंह खुद से बड़े नेता बनने के फेर में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सिंह निजी एजेंडे को आगे बढा रहे हैं। पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने भी सिंह की राय को निजी राय बताकर खारिज कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें