फोटो गैलरी

Hindi Newsरघुवर दास ने ली झारखंड के सीएम पद की शपथ

रघुवर दास ने ली झारखंड के सीएम पद की शपथ

भाजपा नेता रघुवर दास ने रविवार को चौदह वर्षां के झारखंड के इतिहास में दसवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की और अहम बात यह है कि वह राज्य के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बने हैं। भाजपा नेता...

रघुवर दास ने ली झारखंड के सीएम पद की शपथ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 28 Dec 2014 02:57 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेता रघुवर दास ने रविवार को चौदह वर्षां के झारखंड के इतिहास में दसवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की और अहम बात यह है कि वह राज्य के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बने हैं।

भाजपा नेता रघुवर दास को आज राज्यपाल डॉ सैयद अहमद ने यहां बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। जिसके साथ ही वह राज्य के दसवें मुख्यमंत्री बन गये। उन्होंने जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से इस बार लगातार पांचवीं बार चुनाव जीता है।

रघुवर दास से पहले राज्य में कुल नौ मुख्यमंत्री बन चुके हैं और यहां तीन बार राष्ट्रपति शासन भी लग चुका है। हालांकि इस बार भाजपा और आज्सू गठबंधन को पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का अवसर मिला है जिससे आम जनता को स्थिर सरकार चलने की आशा बंधी है।

इन विधानसभा चुनावों में 81 सदस्यीय क्षारखंड विधानसभा में भाजपा नीत गठबंधन को बहुमत से एक अधिक 42 सीटें जीतने में कामयाबी मिली है। 15 नवंबर, 2000 को राज्य के गठन के तुरंत बाद भाजपा के बाबूलाल मरांडी को राज्य का पहला मुख्यमंत्री बनाया गया था। वह 17 मार्च, 2003 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे जब पार्टी के अंदरूनी विद्रोह और जदयू के कथित दबाव के चलते राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ और 18 मार्च, 2003 को भाजपा के अर्जुन मुंडा को मुख्यमंत्री बनाया गया। वह अपने पहले कार्यकाल में दो मार्च, 2005 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

इसके बाद दो मार्च, 2005 को ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन तीसरे मुख्यमंत्री बने लेकिन उनकी सरकार सिर्फ दस दिनों की रही। उन्हें 12 मार्च, 2005 को सत्ता से हटना पड़ा और एक बार फिर 12 मार्च को ही अर्जुन मुंडा ने चौथे मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सत्ता संभाली लेकिन यह 14 सितंबर, 2006 तक ही उनके हाथ रही।

दोपहर 12:45 बजे सीएम की शपथ के बाद रघुवर दास ने रांची में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान शुरू किया। photo9

सुबह 11:34 बजे राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ चार अन्य लोगों, नीलकंठ सिंह मुंडा, चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, लुइस मरांडी और चंद्रप्रकाश चौधरी (आज्सू) को भी शपथ दिलाई।

सुबह 11:25 बजे झारखंड के 10वें मुख्यमंत्री के तौर पर रघुवर दास ने आज शपथ ली। राज्यपाल सैयद अहमद ने उन्हें शपथ दिलाई।

सुबह 10:38 बजे छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह और भाजपा के राज्य अध्यक्ष रवींद्र राय पहुंचे। photo7 photo8

सुबह 10:20 बजे बाईक रैली के साथ भाजपा कार्यकर्ता। रांची में कई जगह सुबह से जाम। photo6
 
सुबह 10:17 बजे
झारखंड के नये मुख्यमंत्री रघुवर दास के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रांची स्टेडियम में लगी लोगों की लंबी कतारें। photo5

सुबह 10:14 बजे
दिल्ली में मौसम खराब की वजह से प्रधानमंत्री मोदी का शपथ ग्रहण में आने का कार्यक्रम रद्द। राजनाथ सिंह और आडवाणी समेत कई नेता नहीं आ पाएंगे। पीएम मोदी का संदेश शपथ ग्रहण समारोह जारी रखें। photo4

सुबह 10:10 बजे
रघुवर दास की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू। photo3

सुबह 10:09 बजे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शपथ ग्रहण में पहुंचे। photo2

सुबह 9:13
बजे एयरपोर्ट से मोहराबादी तक लगे हैं शपथ ग्रहण समारोह के पोस्टर photo1

भाजपा गठबंधन ने शुक्रवार को सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के सामने पेश कर दिया। शाम 4.30 बजे राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद को 42 विधायकों की सूची प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने पेश की। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने भी समथन का पत्र राज्यपाल को सौंपा। रवींद्र राय ने राज्यपाल को बताया कि रघवुर दास को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके बाद राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद ने भाजपा गठबंधन को सरकार बनाने को कहा।

रघुवर दास आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह मोरहाबादी फुटबॉल मैदान में सुबह 11 बजे शुरू होगा। राजभवन में दावा पेश करने रघुवर दास, रवींद्र राय, अर्जुन मुंडा, सरयू राय, जेपी नड्डा, विनय सहस्त्रबुद्धे, त्रिवेंद्र सिंह रावत, सीपी सिंह, भूपेंद्र यादव, सांसद रामटहल चौधरी, विरंची नारायण आदि नेता गए थे। इसके पूर्व प्रदेश भाजपा कायालय में पाटी विधायक दल की बैठक हुई। इसमें दोनों केंद्रीय पयवेक्षक भी मौजूद थे। बैठक में रघुवर दास को नेता चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया और सीपी सिंह व सरयू राय ने समथन किया। इसके बाद एनडीए की बैठक हुई। इसमें भी रघुवर दास के नाम पर मुहर लगी।

कब-क्या हुआ
10:45: रघुवर दास पाटी कायालय पहुंचे
11:00: दुमका विधायक लुइस मरांडी पहुंची
11:05: सरयू राय, सीपी सिंह व अन्य विधायक आए
11:10: जेपी नड्डा, विनय सहशस्त्रबुद्धे, भूपेंद्र यादव, त्रिवेंद्र सिंह रावत और अर्जुन मुंडा पहुंचे
11:15: विधायक दल की बैठक शुरू
12:10: पर खत्म
12:20: रघुवर विधायक दल नेता घोषित
1:50: रघुवर कायकताओं से मिलने आए
2:20: वापस कायालय के दूसरे तल्ले पर चले गए
4:00: भाजपा कायालय से निकले
4:17: रघुवर दास राजभवन पहुंचे
4:40: सरकार का दावा पेश कर राजभवन से निकले


कौन हैं रघुवर दास
1980 से भाजपा से जुड़े रहे रघुवर दास पहली बार 1995 में विधायक बने
30 दिसंबर 2009 से 29 मई 2010 तक उपमुख्यमंत्री भी रहे
05 बार विधानसभा चुनाव लगातार जीता। इस बार 70 हजार वोटों से जीत दर्ज की

सबका काम करें, दुनिया में नाम करें
रघुवर दास को सीएम चुने जाने पर उनकी पत्नी रुक्मिणि देवी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि उनके पति सभी का काम करें और पूरी दुनिया में अपना नाम करें।

विधानसभा में ‘राम-राज’ भी
झारखंड विधानसभा में नवनिवाचित 81 विधायकों में कई के नाम में या तो ‘राम या फिर राज‘ की प्रमुखता है। इनमें विश्रमपुर के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, खिजरी के राम कुमार पाहन, कांके जीतू चरण राम, लातेहार के प्रकाश राम, जुगसलाई विधायक रामचंद्र सहिस तथा धनबाद के विधायक राज सिन्हा, टुंडी विधायक राजकिशोर महतो और मधुपुर के विधायक राज पलिवार शामिल हैं।

आदिवासी संगठनों का बंद आज से
रांची। गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने का आदिवासी संगठनों ने विरोध किया है। सरना धम गुरु बंधन तिग्गा की अगुवाई में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शुक्रवार को प्रतिरोध माच कर शनिवार से दो दिन के झारखंड बंद का आह्वान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें