केंद्र नहीं दे रहा सहयोग : ममता
ब्रिटेन-स्विट्जरलैंड जैसी कर संधि करेगा भारत
मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
अन्य फोटो
शरद पवार की एक फाइल फोटो।
राडिया के आरोप से तिलमिलाए पवार
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:14-04-11 12:11 PM
Last Updated:14-04-11 05:55 PM
टेलीकॉम घोटाले में नीरा राडिया के इस आरोप से की डीबी-रियल्टी के पीछे शरद पवार हो सकते हैं, शरद पवार तिलमिला गए हैं और कहा है कि वह झूठ बोल रही हैं। उनकी पार्टी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने उनके खिलाफ अफवाह फैलान का केस दर्ज करने की मंग की है।
सूत्रों के मुताबिक कॉरपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया ने सीबीआई को बताया है कि डीबी-रियल्टी के पीछे एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार हो सकते हैं। 2जी स्पेक्ट्रम स्कैम में आरोपी बने डीबी-रियल्टी के शाहिद बलवा से पवार के रिश्तों के बारे में राडिया ने सीबीआई को बताया है।
हालांकि राडिया के मुताबिक उसके पास पवार-बलवा के इस संबध को साबित करने के लिए कोई कागजी सबूत नहीं हैं और ना वो इसे साबित कर सकेंगी। लेकिन राडिया ने सीबीआई के सामने जो खुलासे किए हैं वो चौंकाने वाले हैं।
राडिया के मुताबिक शरद पवार ने डीबी-रियल्टी को लाइसेंस दिलवाने के लिए तब के टेलीकॉम मिनिस्टर ए राजा को मनाया होगा। राडिया ने अपने इन दावों को मजबूत करने के लिए सीबीआई के सामने जो तथ्य रखे हैं, वो ये हैं कि स्वान टेलीकॉम लाइसेंस प्राप्त करने की योग्यता नहीं रखता था। लेकिन फिर भी उसे लाइसेंस दिया गया। ये इस बात का सबूत है कि शरद पवार और उनके परिवार के लोगों का डीबी रियल्टी पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर नियंत्रण है।
इससे पहले भी शरद पवार के स्वान टेलीकॉम के प्रमुख शाहिद बलवा के साथ विदेश भ्रमण संबंधी खबरें आई थीं। उसके बाद नीरा राडिया के इस खुलासे से वह मुश्किल में पड़ सकते हैं।
इससे पहले भी शरद पवार के स्वान टेलीकॉम के प्रमुख शाहिद बलवा के साथ विदेश भ्रमण संबंधी खबरें आई थीं। उसके बाद नीरा राडिया के इस खुलासे से वह मुश्किल में पड़ सकते हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

