फोटो गैलरी

Hindi Newsसंघ ने माना, किरन बेदी को सीएम उम्मीदवार बनाना भाजपा की गलती

संघ ने माना, किरन बेदी को सीएम उम्मीदवार बनाना भाजपा की गलती

आरएसएस ने किरण बेदी को दिल्ली चुनाव में बीजेपी की हार का जिम्मेदार बताया है। संघ ने किरण बेदी को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने को बीजेपी की बड़ी भूल माना है। संघ ने अपने मुखपत्र में लिखे एक लेख में कई...

संघ ने माना, किरन बेदी को सीएम उम्मीदवार बनाना भाजपा की गलती
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 17 Feb 2015 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

आरएसएस ने किरण बेदी को दिल्ली चुनाव में बीजेपी की हार का जिम्मेदार बताया है। संघ ने किरण बेदी को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने को बीजेपी की बड़ी भूल माना है। संघ ने अपने मुखपत्र में लिखे एक लेख में कई सवाल भी उठाए हैं।

अपने मुखपत्र पांचजन्य के ताजा अंक में बीजेपी की हार के कारणों का विश्लेषण किया है। संघ ने किरण बेदी के सीएम उम्मीदवार बनाए जाने को बीजेपी की बड़ी भूल माना है। इसके साथ ही संघ ने पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी को पार्टी की हार की एक बड़ी वजह माना है।

अपने मुखपत्र में 'आकांक्षाओं की उड़ान' शीर्षक से कवर स्टोरी प्रकाशित कर संघ ने सवाल किया है, 'बीजेपी क्यों हारी? क्या बेदी को सीएम उम्मीदवार बनाना सही था? अगर हर्षवर्द्धन या दिल्ली बीजेपी के दूसरे नेताओं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया होता तो परिणाम दूसरे होते?'

लेख में सवाल उठाए गए हैं कि क्या भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने में नाकाम रही? क्या पार्टी पूरी तरह मोदी लहर पर निर्भर थी? क्या पार्टी संगठन में एकता, योजना और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान न होने की वजहों से हारी? लेख में सवाल उठाया गया है, 'भाजपा नेताओं को इस बात का जवाब खोजना होगा कि उनके पास संघ की विचारधारा और पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता के अलावा और क्या पूंजी है?

गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा की सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने ब्लॉग में अपनी हार स्वीकार करते हुए राजनीतिक दलों के लोकलुभावन वादों पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने 'मुफ्तखोरी' की आदत को समाज के लिए गलत बताया था। बेदी ने कहा कि वह चुनावों में पूरी ऊर्जा और अनुभव झोंकने के बावजूद हार गईं। हालांकि भाजपा ने अब तक अपनी हार के कारणों को खुलकर स्वीकार नहीं किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें