केंद्र नहीं दे रहा सहयोग : ममता
ब्रिटेन-स्विट्जरलैंड जैसी कर संधि करेगा भारत
मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
संघ की भूमिका पर अन्ना की चुप्पी से आरएसएस नाराज
पटना, एजेंसी
First Published:06-02-12 01:18 AM
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पिछले वर्ष अन्ना हजारे की अगुवाई में देशभर में छेड़े गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में संघ के कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अन्ना हजारे की चुप्पी की आलोचना की।
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन में संघ के कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अन्ना हजारे की चुप्पी पर उनकी खिंचाई की।
उन्होंने कहा कि यह सच है कि सिविल सोसाइटी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ गत वर्ष छेड़े गए राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारी संख्या में संघ के कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से सक्रिय भूमिका निभाई पर कांग्रेस ने जब अन्ना हजारे पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस अभियान में आरएसएस का सहयोग लेने की बात कही तो अन्ना जी की चुप्पी से मैं आश्चर्यचकित रह गया।
भागवत ने हालांकि स्पष्ट किया कि आरएसएस उक्त आंदोलन का हिस्सा नहीं था पर उसने भ्रष्टाचार के खिलाफ गत वर्ष मार्च में एक प्रस्ताव पारित किया था। उन्होंने कहा कि राजनीतिक तंत्र में भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई के बिना काबू नहीं पाया जा सकता और देश में सुशासन के लिए इसके साथ-साथ चुनाव पद्धति में सुधार और तंत्र में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने पर विचार किया जाना चाहिए।
20

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

