शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 13:24 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार  उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान  भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
 
रोमेश शर्मा पर मुकदमा चलाने को कोर्ट ने दी मंजूरी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-10-11 06:39 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दिल्ली की एक अदालत ने अपनी महिला मित्र की हत्या के चलते आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे गैंगस्टर रोमेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। शर्मा पर आरोप है कि उसने जेल के दो अधिकारियों को अपने साथ मिलाकर अपने साथी कैदी की पीठ पर मच्छरमार कॉइल से कमीना लिखवा दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम के कथित गुर्गे शर्मा पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी। अदालत ने मजिस्ट्रेटी अदालत द्वारा शर्मा को जारी समन को बरकरार रखा जिसमें उसे रोहिणी जेल के अधीक्षक एसएम भारद्वाज और सहायक अधीक्षक अखिलेश राठौड़ के साथ पेश होने को कहा गया था।

शहर के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने नवंबर 2010 में हत्या के एक अन्य दोषी सतपाल बेदी की शिकायत पर तीनों को पेश होने का निर्देश दिया था। बेदी ने अपनी शिकायत में कहा था कि दोनों जेलरों ने शर्मा के कहने पर उसकी पीठ पर जलती हुई मच्छरमार कॉइल से कमीना लिख दिया था।

सत्र न्यायालय ने तीनों को जारी समन को बरकरार रखते हुए मजिस्ट्रेटी अदालत के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने उनकी याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि यह अदालत एसीएमएम के आदेश को अवैध या अनियमित नहीं पाती। तीनों एसीएमएम के आदेश के खिलाफ अदालत की शरण में गए थे।

बेदी ने आरोप लगाया था कि जेल अधीक्षक, वार्ड प्रभारी और अन्य कैदियों ने उस पर जेल में 18 नवंबर, 2010 को शर्मा के कहने पर हमला किया। शर्मा अपनी महिला मित्र और फैशन डिजाइनर कुंजुम बुद्धिराजा की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है।

बेदी ने पहले 20 नवंबर 2010 को दिल्ली के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोप लगाया था। उन्होंने उसकी चिकित्सीय जांच करवाई और उसकी शिकायत को एसीएमएम के पास भेज दिया। बेदी ने एसीएमएम को बताया कि जेल अधिकारियों भारद्वाज और राठौड़ ने उसे रिमांड कक्ष में बुलाया जहां उन्होंने उससे तिहाड़ जेल से रोहिणी जेल में स्थानांतरित करने के लिए एक आवेदन लिखने के लिए कहा। जब उसने इससे इंकार किया तो उसके हाथ पैरों को बांध कर पीटा गया।

बेदी ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी पीठ को जलाया हालांकि उसे बाद में पता लगा कि उन्होंने उसकी पीठ पर कमीना लिख दिया गया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°