रविवार, 26 मई, 2013 | 01:10 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
नंद कुमार के अगवा बेटे के लौटने की खबर
 
जब लालू प्रसाद यादव ने दिलाया मीरा कुमार को गुस्सा...
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-12-12 04:08 PM
Last Updated:19-12-12 09:45 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को सदन की कार्यवाही में हस्तक्षेप कर और अपनी बारी आने से पहले बोलकर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को गुस्सा दिला दिया।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कृपया किसी सदस्य को दरकिनार कर राजनीति न करें। मेरे लिए सभी सदस्य सम्माननीय हैं। लोकसभा अध्यक्ष के यह कहने पर कि खड़े न रहें और अपनी बारी आने पर ही बोलें, राजद प्रमुख तिलमिला उठे।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पहले तो जोर-जोर से बोलते रहे, फिर जल्द ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और वह लोकसभा अध्यक्ष के आग्रह पर बैठ गए।

मीरा कुमार ने कहा कि मैं एक सदस्य से यह कहना जरूरी समझती हूं कि वह सदन की कार्यवाही चलने दें। इस मुद्दे पर यदि वह राजनीति करते हैं तो मुझे दुख होगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°