सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
लालू की मांग, अरब देशों जैसा सख्त कानून बने
बलिया, एजेंसी
First Published:03-01-13 02:24 PM
Last Updated:03-01-13 03:35 PM
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज दिल्ली में सामूहिक बलात्कार कांड की शिकार हुई लड़की के परिवार वालों से मुलाकात की तथा बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ अरब देशों की तर्ज पर मौत की सजा के प्रावधान वाला कानून बनाने की मांग की।
पूरे देश को झकझोरने वाले दिल्ली सामूहिक बलात्कार कांड की शिकार हुई लड़की के बलिया स्थित पैतृक गांव मेड़वार कलां के दौरे पर अचानक पहुंचे लालू ने बालिका के पिता तथा भाई से मुलाकात करके संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिये भारत में भी अरब देशों की तर्ज पर सख्त कानून बनाया जाना चाहिये जिसमें फांसी की सजा का प्रावधान हो।
गौरतलब है कि अरब देशों में बलात्कारियों को सरेआम फांसी देने या पत्थर मार-मार कर मार डालने की सजा का प्रावधान है। लालू ने बलात्कार पीड़ित लड़की का नाम सार्वजनिक किये जाने के केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री शशि थरूर के बयान से असहमति जतायी। उन्होंने यह भी कहा कि देश में किसी कानून का नामकरण किसी व्यक्ति के नाम पर नहीं हो सकता।
उन्होंने बलात्कार कांड की शिकार हुई लड़की की याद में स्मारक बनाने की जरूरत पर जोर दिया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
