केंद्र नहीं दे रहा सहयोग : ममता
ब्रिटेन-स्विट्जरलैंड जैसी कर संधि करेगा भारत
मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
अन्य फोटो
चुनावी सभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी।
परिवार की इज्जत की लड़ाई नहीं: प्रियंका गांधी
अमेठी, एजेंसी
First Published:03-02-12 03:15 PM
Last Updated:03-02-12 04:30 PM
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव उनके परिवार की इज्जत की बात नहीं, बल्कि समूचे राज्य की जनता के सम्मान का प्रश्न हैं और गैर कांग्रेसी दलों की वजह से बिगड़कर मौकापरस्त हो चुकी राज्य की सियासत में बदलाव के लिये सूबे में कांग्रेस की सरकार का गठन जरूरी है।
प्रियंका ने अपने सांसद भाई कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के पांच दिवसीय दौरे के पहले दिन बलभद्रपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए आगाह किया कि यहां की राजनीति बिगड़ गयी। वह मौकापरस्त है और वह आपके बंटवारे से ही आगे बढ़ती है।
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में जनता को चुनाव के अधिकार नहीं मिलते। पिछले 22 साल से कोई जाति के नाम पर तो कोई धर्म के आधार पर राजनीति कर रहा है। आपके नौजवान रोजगार के लिये महाराष्ट्र और केरल जाते हैं। ऐसा इसलिये है क्योंकि यहां की राजनीति आपको भूल गयी।
उन्होंने कहा आप खुद सोचिये। नेता आपका सेवक होता है लेकिन आप उसके सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं कर पाते। आप जिस तरह अपने अधिकारों के लिये भीख मांगते हैं, उसे देखकर सोचना पड़ता है कि आप आखिर कब जागेंगे।
प्रियंका ने कहा पांच साल बाद एक ऐसा मौका आया है जब बदलाव का माहौल है। ऐसा समय है जब आप सबको अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिये। यह मेरे परिवार की इज्जत की बात नहीं बल्कि आपकी इज्जत की बात है। यह आपके भविष्य की बात है, इसलिये आप खुद सोचिये और कांग्रेस को वोट दीजिये।
23

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

