फोटो गैलरी

Hindi Newsयमुना में प्रदूषण को लेकर आंदोलनकारियों में गुस्सा

यमुना में प्रदूषण को लेकर आंदोलनकारियों में गुस्सा

प्रदूषण से जूझती यमुना को लेकर यमुना सेवियों का गुस्सा दिन रोज बढ़ रहा है। शहर से लेकर गांवों तक यमुना का दर्द लोगों की जुबान पर है। यमुना मुक्तिकरण अभियान के चलते आंदोलनकारी दिल्ली कूच की तैयारी में...

यमुना में प्रदूषण को लेकर आंदोलनकारियों में गुस्सा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 07 Feb 2015 09:28 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदूषण से जूझती यमुना को लेकर यमुना सेवियों का गुस्सा दिन रोज बढ़ रहा है। शहर से लेकर गांवों तक यमुना का दर्द लोगों की जुबान पर है। यमुना मुक्तिकरण अभियान के चलते आंदोलनकारी दिल्ली कूच की तैयारी में है। इसके बाद भी प्रशासन जरा भी सक्रिय नजर नहीं आ रहा। यहां तक कि यमुना एक्शन प्लान को देखने तक की किसी पर फुरूसत नहीं है।

यमुना जल की हालत किसी से छिपी नहीं रह गई है। इस मामले में प्रशासन की ढील का फायदा केमिकल इस्तेमाल करने वाले कारखाने कर रहे हैं। यह केमिकल नाले नालियों के जरिये यमुना तक पहुंच जाता है। इससे यमुना जल के प्रदूषण के साथ ही जल चरों का जीवन भी खतरे में पड़ गया है। इस मामले में यमुना एक्शन प्लान के तहत लगाया गया मशीनरी सिस्टम भी बेअसर साबित हो रहा है। कहीं मशीनें बिजली न आने के चक्कर में नहीं चलतीं तो कहीं डीजल के अभाव में। कहीं मशीनें काम छोड़ जाती हैं तो कभी खराबी आड़े आ जाती है। ऐसे में यमुना में गंदगी जाने से रोकने में यमुना एक्शन प्लान असफल रहता है। मशीनें चल रहीं हैं या नहीं। इसे देखने के लिए किसी भी अफसर पर समय नहीं है। जबकि ब्रज के अलग-अलग क्षेत्र में रोजाना यमुना प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठती है। इसके बाद भी प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। हालांकि पूछने पर यमुना एक्शन प्लान के नोडल अधिकारी धीरेन्द्र सिंह सचान कहते हैं कि वे जल्द ही यमुना एक्शन प्लान के कामकाज की स्थिति देखने के लिए निरीक्षण करेंगे।   

फरह में गूंजी यमुना की पीर, पदयात्रा में जाने का एलान
श्रीमान मन्दिर, श्रीपुष्टि मार्ग एवं भाकियू  भानु के संयुक्त तत्वावधान में यमुना मुक्ति के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा दिन रात एक किया जा रहा है। पदाधिकारी जन बल को जोड़ने के लिये जन जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को पदयात्रा के लिए तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को फरह में अभियान द्वारा यमुना मुक्ति को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गयी। जिसमें यमुना भक्तों और नगरवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

रैली गढ़ाया चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार से हाइवे होती हुई बस स्टैण्ड पर आकर  सभा के रूप में तब्दील हो गई। रैली के समापन पर रसिया गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रैली के जरिये यमुना मुक्तिकरण के पदाधिकारियों ने नगर वासियों से 15 मार्च की पदयात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। रैली में बल्लभकुलीय आचार्य पंकज गोस्वामी महाराज, पुष्टिमार्ग के भूषण बाबा महाराज, बल्देव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधकान्त शास्त्री, राष्ट्रीय सह संयोजक सुनील सिंह, राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआं, प्रधान गजेन्द्र तरकर एडवाकेट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री व सहसंयोजक सुनील सिंह ने सभी से अपील करते हुये कहा कि आज यमुना को बचाने के लिये सम्मपूर्ण ब्रज की आवश्यकता है इसलिये सभी यमुना भक्त और ब्रजवासी अधिक से अधिक संख्या में 15 मार्च को कोसी दिल्ली तक पदयात्रा मे भाग लें।

बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि यमुना मैया की सेवा में अगर हमारे जीवन का एक भी क्षण हमें प्राप्त होता है तो यह हमारा सबसे बड़ा सौभाग्य है। संत रमेश बाबा महाराज के सानिध्य में चलाया जा रहा यह पावन अभियान में हम सभी पूर्ण रूप से समर्थन देते हुये सहयोग करेंगे। यमुना मैया में हमारी अगाध आस्था है उसकी रक्षा के लिये हम अभियान के साथ है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री भागवताचार्य रमेश कृष्ण शास्त्री,  कैलाश बाबा आदि ने भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान मूलचन्द भगत, त्रिलोकी शर्मा, मनोज शर्मा, भगवान सिंह, ठा़ गिरधारी लाल, वीरेन्द्र, साधु सैलानी आदि उपस्थित रहे। लल्लू भजन रसिया मंडल के गायक कलाकरों ने अपने गीत के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को उनकी मथुरा सभा में यमुना मुक्ति की वादे को याद दिलाया।  

क्षत्रिय महासभा ने दिया यमुना मुक्तिकरण अभियान को समर्थन
यमुना मुक्ति के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान के साथ जुड़ते हुये महासभा के पदाधिकारियों ने अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री की उपस्थिति में अभियान को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से समर्थन दिया गया। शनिवार को क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष कुंवर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि यमुना सभी की मां  है और उनकी रक्षा करना हम सभी का धर्म है। क्षत्रिय तो धर्म रक्षा करने के लिये ही पैदा हुए  इसलिये क्षत्रिय समाज अपनी यमुना मैया की रक्षा के लिये पूरे तरह से सहयोग करेगा और 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक की पदयात्रा में हजारों क्षत्रिय भाई साथ चलेंगे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कहा कि क्षतात त्रायते इति क्षत्रिय,  जो पाप को समाप्त करे वह क्षत्रिय है। यमुना में जो आज प्रदूषण हो रहा है वह भी एक पाप है इस पाप को नष्ट करने के लिये आप सभी को आगे आना होगा। 

यमुना प्रदूषण के खिलाफ चला जनसर्म्पक अभियान
यमुना मुक्ति व शुद्घिकरण एवं हथिनी कुण्ड से जल छोडे़ जाने की मांग को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है। शनिवार को यमुना रक्षक दल ने गांव-गांव जाकर जन सम्पर्क अभियान के साथ साथ प्रचार प्रसार किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने फरह के बेरई गाँव में, महासविच रमेश सिसादिया ने नोयडा में, विशन स्वरूप ने मांट में, राधेश्याम सिसोदिया ने अकबरपुर एवं छाता में जाकर जनसम्पर्क अभियान एवं 11 मार्च को निकलने वाली यमुना मुक्ति व शुद्घिकरण की पदयात्रा का अह्वान किया। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने नारायण पुर एवं परखम गांव का दौरा किया। उन्होंने बताया कि दल द्वारा गोविन्द मठ वृन्दावन में 9 फरवरी सुबह 11 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जायेगी।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें