UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
यात्री किराया बढ़ाने की तैयारी में रेलवे
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:23-12-12 02:59 PM
Last Updated:23-12-12 05:16 PM
यात्री वर्ग में करीब 20,000 करोड़ रुपये के घाटे में चल रही रेलवे आगामी महीनों में किराया दरों में 5 से 10 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि चाहती है। इससे उसे 4,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व जुटाने में मदद मिलेगी।
इस बीच, रेलवे द्वारा प्रस्तावित रेल शुल्क प्राधिकरण (आरटीए) के व्यापक पहलुओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसे कैबिनेट के समक्ष जनवरी में रखा जाएगा। रेल राज्यमंत्री केजे सूर्य प्रकाश रेड्डी ने कहा कि रेल बजट (2013-14) में यात्री किरायों में 5 से 10 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि हो सकती है। रेलवे की वित्तीय हालत ठीक नहीं है। हमें धन की जरूरत है। अन्यथा रेलवे को बचाना काफी कठिन होगा।
दूसरे रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने भी रेल किरायों में बढ़ोतरी की वकालत की है। उन्होंने कहा कि यात्री किरायों में तत्काल वृद्धि की जरूरत है, क्योंकि रेलवे की वित्तीय हालत काफी खस्ता है। इस साल रेलवे को यात्री खंड में 22,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले साल की तुलना में उसका घाटा 4,000 करोड़ रुपये बढ़ा है।
हालांकि, रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस बात का अभी निर्णय किया जाना है कि यात्री किरायों में बढ़ोतरी पहले की जाए या फिर इसकी घोषणा रेल बजट में की जाए। यह पूछे जाने पर कि रेल किरायों में बढ़ोतरी कितनी होगी, अधिकारी ने कहा कि यह 10 से 15 प्रतिशत के दायरे में नहीं होगी। पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने पिछले साल रेल बजट में इतनी ही बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया था।
रेलवे के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से प्रस्तावित आरटीए पर अपनी सिफारिशों को 31 दिसंबर तक अंतिम रूप देने और सौंपने को कहा है। समझा जाता है कि आरटीए द्वारा यात्री किरायों में बढ़ोतरी की मात्रा तथा मालभाडे़ पर सुझाव दिए जाएंगे।
आरटीए की प्रगति के बारे में पूछे जाने पर रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि हम आरटीए पर काम कर रहे हैं।
02

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
