मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
अफजल को फांसी देने का साहस दिखाए सरकार: सुषमा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:13-12-12 01:15 PM
Last Updated:13-12-12 03:21 PM
संसद पर आतंकी हमले की ग्यारहवीं बरसी पर भाजपा ने गुरुवार को कहा कि इसके दोषी अफजल गुरु को फांसी देने की आज ही घोषणा करने का साहस दिखाए सरकार।
इस अवसर पर संसद भवन परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेने के बाद भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी संसद पर आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है, लेकिन शहीदों के परिजनों और देश को तभी राहत मिलेगी जब दोषियों को दंडित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब इस मामले में दोषी अफजल गुरु को फांसी देने की घोषणा की जाएगी। लोकसभा में विपक्ष की नेता ने कहा कि मुंबई पर 26/11 आतंकी हमले के दोषी कसाब को फांसी दिये जाने से थोड़ी आस बंधी है, लेकिन संसद पर हमले के दोषी गुरु को भी दंडित किए जाने की घोषणा होनी चाहिए।
सुषमा ने कहा कि अगर आज साहस दिखाते हुए सरकार गुरु को फांसी देने की घोषणा करती है तब देश को राहत मिलेगी। संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी देने में देरी पर चर्चा के लिए भाजपा ने लोकसभा में प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस दिया है।
80

संसद| आतंकी हमले| भाजपा| अफजल गुरु| फांसी
|
अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
