वीसी शुक्ला गुड़गांव में भर्ती, स्थिति गंभीर
रायपुर पहुंचे मनमोहन और सोनिया
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत
संसद में गतिरोध पर मनमोहन, सोनिया की बैठक
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-12-12 01:12 PM
Last Updated:11-12-12 01:16 PM
संसद में विभिन्न मुद्दों को लेकर कार्यवाही बाधित होने के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को वॉलमार्ट लॉबिंग और पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर गतिरोध को दूर करने पर चर्चा की।
हंगामे के कारण मंगलवार सुबह राज्यसभा और लोकसभा में कार्यवाही पहली बार स्थगित होने के बाद कांग्रेस के कोर ग्रुप के सदस्य संसद भवन में प्रधानमंत्री के कार्यालय आए। समझा जाता है कि संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने इनसे चर्चा की।
कमलनाथ ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को बैंकिंग कानून समेत कई महत्वपूर्ण वित्तीय मामलों पर लंबित विधेयकों के बारे में जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा सोनिया गांधी, कमलनाथ, वित्त मंत्री पी चिदंबरम और गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे शामिल थे।
गौरतलब है कि वॉलमार्ट लॉबिंग और पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर शोर-शराबे के कारण संसद के दोनों सदनों में प्रश्नकाल नहीं हो सका।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
