बुधवार, 19 जून, 2013 | 22:53 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
राष्ट्र ने संसद हमले के शहीदों को किया याद
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:13-12-12 12:01 PM
Last Updated:13-12-12 01:15 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
संसद भवन पर आतंकवादी हमले की 11वीं बरसी पर गुरुवार को शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने 2001 में आज के दिन संसद भवन परिसर में घुसकर हमला किया था जिसमें पांच पुलिसकर्मियों, एक माली और एक कैमरा मैन सहित 11 लोग शहीद हो गए थे।

संसद भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की नेता सोनिया गांधी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, वेंकैया नायडू, संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

हमले के आरोप में मोहम्मद अफजल गुरु को दिल्ली की एक अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी जिसे दिल्ली हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखा। सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी अपील खारिज कर दी थी। हमले में शहीद हुए लोगों के परिजनों ने कुछ साल पहले सरकार की तरफ से मिले मेडल यह कहकर लौटा दिए थे कि हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी मिलने के बाद ही मेडल वापस लिए जाएंगे।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°