पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल अमेरिका में मानव तस्करी के लिए भारतीय को जेल पाकिस्तान के समृद्ध भविष्य को हिंसा से खतरा: अमेरिका फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम...
पाक को सईद के खिलाफ ठोस सबूत का इंतजार
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:16-12-12 04:32 PM
Last Updated:16-12-12 04:33 PM
पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने रविवार को कहा कि उनका देश लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भारत से ठोस सबूत का इंतजार कर रहा है।
मलिक ने ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हमें ठोस सबूत की जरूरत है..हम अभी भी उसका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सईद के खिलाफ तभी कार्रवाई कर सकता है, जब भारत का सबूत न्यायालय में टिक सके।
मलिक ने कहा कि सईद को तीन बार गिरफ्तार किया गया, लेकिन अपर्याप्त सबूत के कारण न्यायालयी आदेश पर वह रिहा हो गया। भारत, मुंबई हमले में लिप्त रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है। नवम्बर 2008 में हुए इस हमले में 166 लोग मारे गए थे।
मलिक शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मुंबई हमले में शामिल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के संदर्भ में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी उन्होंने दी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
