छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
भाजपा के निशाने पर पाक गृह मंत्री रहमान मलिक
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:15-12-12 03:42 PM
Last Updated:15-12-12 05:39 PM
मुंबई पर 26/11 आतंकी हमले की तुलना अयोध्या में विवादास्पद ढांचा तोड़ने जाने की घटना से करने संबंधी पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक के बयान की तीखी आलोचना करते हुए भाजपा ने कहा कि पड़ोसी देश अमन की बात भी बदअमनी की नियत से करता है।
भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सीमा पार से भारत में चलाया जा रहा आतंकवाद का खेल दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा है। पाकिस्तान में पल-बढ़ रहे आतंकवाद की बात आते ही वहां के मंत्री बगलें झांकने लगते हैं और इधर-उधर की बात करने लगते हैं।
नकवी ने कहा कि जब तक आतंकवाद का खेल और पाकिस्तान से चलने वाली आतंकवाद की फैक्टरी बंद नहीं होगी तब तक वीजा, व्यापार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान के विषय बेमानी होंगे।
गौरतलब है कि भारत यात्रा पर आए पाकिस्तान के गृह मंत्री मलिक ने कहा है कि मुंबई हमले की साजिश रचने वाले हाफिज सईद को गिरफ्तार करने के लिए पुख्ता सबूत नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने अध्योध्या में विवादास्पद ढांचा गिराये जाने की घटना की तुलना नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले से कर दी।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
