बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
आर्थर रोड जेल के हालात को समझ रहे हैं सूरज
श्रीलंका सेमीफाइनल में, भारत से होगी भिडंत श्रीलंका सेमीफाइनल में, भारत से होगी भिडंत अयोध्या पहुंच सकते हैं मोदी, विवादित स्थल पर करेंगे पूजा उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे उत्तराखंड में बारिश का कहर, 60 से ज्यादा की मौत
व्यालार रवि ने टीम अन्ना पर निशाना साधा
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:10-06-12 10:41 PM
Last Updated:10-06-12 11:35 PM
प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री वी नारायणसामी के बाद अब केंद्रीय मंत्री व्यालार रवि ने टीम अन्ना पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह समूह इतना भी मासूम नहीं है और हो सकता है कि ये लोग भारतीय राजनीति को अस्थिर करने की साजिश के तहत काम कर रहे हों।
रवि ने संवाददाताओं से कहा कि अन्ना हजारे का समूह प्रधानमंत्री के खिलाफ हर तरह के बयान दे रहा है। ये बयान सत्य नहीं है। मुझे संदेह है कि अन्ना और उनके लोग इतने मासूम नहीं है और इनमें हर कोई मैगसायसाय पुरस्कार ले चुका है जिसकी फंडिंग अमेरिकी फाउंडेशन की ओर से की जाती है।
टीम अन्ना की ओर से लगाए गए कुछ आरोपों का जिक्र करते हुए रवि ने दावा किया कि इनमें से कोई भी खुद के ईमानदार होने का दावा नहीं कर सकता। रवि ने सवाल किया कि मैगसायसाय पुरस्कार पाने वाले अन्ना हजारे, किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल का क्या योगदान रहा।
उन्होंने कहा कि इन तीनों अन्ना हजारे, किरण बेदी और केजरीवाल ने इस पुस्कार को कैसे हासिल किया। इनका क्या योगदान है मुझे संदेह है कि भारतीय राजनीति को अस्थिर करने की यह एक साजिश है। कल नारायाणसामी ने आरोप लगाया था कि हजारे राष्ट्रपति विरोधी तत्वों से घिरे हुए हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
