हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
सरकार में राहुल गांधी का स्वागत: मनमोहन
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-08-12 02:56 PM
Last Updated:11-08-12 04:35 PM
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि वह कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में स्वागत करेंगे।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा कि मैंने हमेशा यह बात कही है कि मैं सरकार में राहुल के प्रवेश का स्वागत करूंगा।
प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी से राहुल का हाल का बयान एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पार्टी और सरकार में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
सूत्रों ने कहा कि इस बारे में सितम्बर में कोई स्पष्टीकरण आ सकता है, जब संसद का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद पार्टी और मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। प्रधानमंत्री ने पहले भी मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए राहुल का स्वागत किया था, लेकिन राहुल ने पार्टी में जान डालने को अपनी प्राथमिकता बताई थी।
संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले लगभग 10 पार्टी सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा था कि राहुल को लोकसभा में सदन का नेता बनाया जाए, लेकिन यह पद वरिष्ठता और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर गांधी परिवार के वफादार केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पास चला गया।
लेकिन राहुल के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह चाहेंगे कि राहुल पार्टी में कोई बड़ी भूमिका निभाएं। राहुल की बड़ी भूमिका को लेकर बहस उस समय से शुरू हुई है, जब केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा था कि पार्टी में अभी तक उन्होंने छोटी भूमिकाएं निभाई है, और अब 2014 के आम चुनाव से पहले दिशाहीन पार्टी का उन्हें मार्गदर्शन करना चाहिए।
इसके पहले सोनिया गांधी ने कहा था कि पार्टी में कोई बड़ी भूमिका निभाने का निर्णय राहुल को खुद लेना है।
11

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
