ब्रेकिंग
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिले नरेंद्र मोदी
प्रेस परिषद के अध्यक्ष काटजू को नोटिस
लखनऊ, एजेंसी
First Published:10-12-12 04:07 PM
भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू की 90 प्रतिशत भारतीयों के बेवकूफ कहने की टिप्पणी के खिलाफ लखनऊ के दो युवाओं ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।
कानून की पढ़ाई कर रही तान्या ठाकुर तथा उनके भाई आदित्य ठाकुर ने नोटिस में काटजू से कहा है कि वे अपने कथन को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अगर 30 दिन के अंदर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वे उनके खिलाफ अदालत जाएंगे।
तान्या और आदित्य का कहना है कि एक आम नागरिक होने के नाते वह पूर्व न्यायमूर्ति एवं भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष काटजू की टिप्पणी से आहत हैं। उनका कहना है कि भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष के ऐसे बयानों से देश तथा उसके नागरिकों की प्रतिष्ठा आहत हुयी है।
गौरतलब है कि काटजू ने गत शनिवार को दिल्ली में दक्षिण एशिया मीडिया कमीशन द्वारा आयोजित गोष्ठी में कहा था कि करीब 90 प्रतिशत भारतीय बेवकूफ हैं और उन्हें असामाजिक तत्व धर्म के नाम पर आसानी से आपस में लड़ा सकते हैं।
02

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
