ब्रेकिंग
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिले नरेंद्र मोदी
भारतीय दंपति की नार्वे में हुई गिरफ्तारी
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:30-11-12 02:07 PM
ओस्लो में सॉफ्टवेयर कर्मचारी के रूप में कार्यरत आन्ध्रप्रदेश के कृष्णा जिले के वी चन्द्रशेखर ने कभी नहीं सोचा था कि सात वर्षीय पुत्र को अनुशासन सिखाने के कारण नार्वे पुलिस उन्हें और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लेगी।
चन्द्रशेखर के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनकी पत्नी को ओस्लो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके ऊपर अपने पुत्र को कथित रूप से अनुसाशित करने की कोशिश करने का आरोप है।
चन्द्रशेखर के भतीजे वी शैलेन्द्र ने बताया कि पुलिस ने बच्चों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुये टीसीएस के कर्मचारी चन्द्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया। नौ माह पहले चन्द्रशेखर के पुत्र ने अपने स्कूल अध्यापकों से कहा था कि उनके अभिभावक (चन्द्रशेखर और उनकी पत्नी) उसकी हरकतों पर उसे (पुत्र को) भारत भेज देने की धमकी देते हैं।
उसने बताया कि मेरे चाचा को पहले इस मामले के दर्ज होने की कोई खबर नहीं थी। वह जुलाई में अपनी पत्नी और पुत्र के साथ हैदराबाद आये थे और अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में ओस्लो लौट गये थे। इसके बाद उन्हें अधिकारियों के सम्मुख उपस्थित होने का नोटिस मिला।
शैलेन्द्र ने कहा कि मेरी चाची भी 23 नवंबर को ओस्लो चली गयीं और उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद 28 नवंबर को हमें ओस्लो में चाचा के पड़ोसियों से सूचना मिली कि उन्हें गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया गया है।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
