गुरुवार, 23 मई, 2013 | 18:19 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
डीजल, एलपीजी के दाम तो बढ़ेंगे, पर आज नहीं!
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-09-12 02:34 PM
Last Updated:11-09-12 05:59 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
तेल मंत्री एस जयपाल रेड्डी ने कहा कि डीजल, रसोई गैस और केरोसिन की कीमत में बढ़ोतरी को ज्यादा टाला नहीं जा सकता पर साथ में यह संकेत दिया कि राजनैतिक मामलों से जुड़ी मंत्रिमंडलय समिति (सीसीपीए) की आज शाम होने वाली बैठक के एजेंडे में ईंधन के दाम बढ़ाने का मुद्दा नहीं है।

रेड्डी ने वित्त मंत्री पी चिदंबरम के साथ मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि आज शाम सीसीपीए की बैठक है। यह मुद्दा (डीजल और रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी) बैठक की कार्यसूची में नहीं है। मुझे नहीं पता कि इस विषय पर आज चर्चा होगी या नहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय समिति के सदस्यों को नया पत्र भेजा है जिसमें कच्चे तेल कीमत बढ़ने और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए के मूल्य में गिरावट से पैदा संकट का ब्यौरा है।

उन्होंने कहा मैंने सीसीपीए के सदस्यों को इस मामले के बारे में जानकारी देने की कोशिश की, जैसा कि मैंने पहले कहा है कि तेल उत्पादों की कीमत के संबंध में मुश्किल और तकलीफदेह फैसले लेने होंगे। कीमत में बढ़ोतरी अपरिहार्य है। रेडडी ने कहा कि यदि सीसीपीए आज ईंधन की कीमत पर चर्चा नहीं करता तो इस मुद्दे पर मंत्रिमंडलीय समिति की अगली बैठक में चर्चा होगी। मंत्रिमंडलीय समिति जो फैसले लेती है उसका व्यापक राजनैतिक असर होता है।

रेड्डी ने कहा कि कीमत बढ़ाने का फैसला सिर्फ आर्थिक तथ्यों को ध्यान में रखकर नहीं लिया जा सकता बल्कि यह भी ध्यान में रखकर किया जाएगा कि उपभोक्ता कितना बर्दाश्त कर पाएंगे। एसे में हमें संतुलित निर्णय करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि कीमत बढ़ोतरी पर सीसीपीए आज चर्चा करता है, जिसकी बहुत संभावना नहीं है..कुछ फैसले लिए जा सकते हैं। यदि आज इस पर चर्चा नहीं हुई तो निर्णय टाल दिया जाएगा।

 

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°