शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 05:07 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
'नेपाल को मदद का प्रयास जारी रखेगा भारत'
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:26-12-12 06:25 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
नेपाल के साथ गहरे संबंधों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि भारत अपने पड़ोसी देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सहयोग देने की दिशा में पूरा प्रयास जारी रखेगा।

राष्ट्रपति भवन में अपने समकक्ष राम बरन यादव का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि स्थिर, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में नेपाल का आगे बढ़ना भारत के हित में है। प्रणब ने कहा कि भारत के लोग इन्हें महान मित्र मानते हैं और भारत-नेपाल संबंध को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को सराहते हैं।

राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति में प्रणब का हवाला देते कहा कि भारत, नेपाल के साथ हर क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। प्रणब ने कहा कि नेपाल के साथ भारत के गहरे और अद्भुत संबंध हैं और इसकी कोई तुलना नहीं है।

उन्होंने कहा कि एक करीबी मित्र और पडो़सी के रूप में भारत, नेपाल के सामाजिक आर्थिक विकास में मदद देने का पूरा प्रयास करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि भारत का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि नेपाल शांति, स्थिरता और समृद्धि के साथ आगे बढ़े।

राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने कहा कि नेपाल के राष्ट्रपति की यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने मदद मिलेगी। नेपाल के राष्ट्रपति ने भारत के राष्ट्रपति के आतिथ्य एवं उनके स्वागत के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°