29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
बंद के दौरान पुलिस गोलीबारी में पत्रकार की मौत
इंफाल, एजेंसी
First Published:23-12-12 04:28 PM
Last Updated:23-12-12 04:39 PM
एक अभिनेत्री के साथ कथित छेड़छाड़ करने पर एक नगा उग्रवादी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक फिल्मी निकाय की अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन रविवार को पुलिस गोलीबारी में एक पत्रकार मारा गया।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि इंफाल पश्चिमी जिले में थांगीबांद इलाके में प्रदर्शनकारियों के हिंसा पर उतर जाने के बाद पुलिस ने गोलियां चलाई जिसमें एक पत्रकार नानाओ सिंह की मौत हो गयी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन में आग लगा दी और सार्वजनिक एवं सुरक्षा वाहनों का रास्ता रोक दिया था।
सिंह के सीने में गोली लगी और एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर फैलते ही मणिपुर घाटी इलाके के कई हिस्सों खासकर इंफाल पूर्वी एवं इंफाल पश्चिमी जिलों में हिंसा फैल गयी।
जब प्रदर्शनकारियों ने सारे प्रमुख रास्ते बंद कर दिया और जब पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव किया। वे अभिनेत्री मामोको के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-इसाक मुइवा गुट (एनएससीएन-आईएम) के उग्रवादी लिविंगस्टोन अनल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
