बुधवार, 19 जून, 2013 | 03:45 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
कई नेताओं को लील गए हवाई हादसे, कुछ रहे भाग्यशाली!
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-05-12 06:56 PM
Last Updated:09-05-12 07:00 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को रांची में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। लेकिन इस घटना ने ऐसी कई हवाई दुर्घटनाओं की याद ताजा कर दीं जिनमें सवार प्रमुख नेता या तो मारे गए या फिर मुंडा की तरह भाग्यशाली निकले।

हवाई दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों राजनीतिज्ञों में संजय गांधी, माधव राव सिंधिया, वाईएस राजशेखर रेड्डी, जीएमसी बालयोगी, एस कुमारमंगलम, दोरजी खांडू, ओपी जिंदल एवं सुरेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं।

पिछले वर्ष 30 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री खांडू की मौत हेलीकॉप्टर के दुर्घटना में हो गई थी। मुख्यमंत्री तवांग से इटानगर जा रहे थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रेड्डी की मौत तीन सितम्बर 2009 को चित्तूर जिले के जंगलों में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी।

हरियाणा के दो मंत्रियों ओपी जिंदल एवं सुरेंद्र सिंह की मौत 31 मार्च 2005 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी। मेघालय के सामुदायिक विकास मंत्री सी संगमा भी 2004 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हुए। तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष एवं तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता बालयोगी की मौत तीन मार्च 2002 को आंध्र प्रदेश के उत्तरी गोदावरी जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी।

अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री डेरा नातुंग की मौत तवांग के निकट मई 2001 में खराब दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की मौत 30 सितम्बर 2001 को उत्तर प्रदेश में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी।

कांग्रेस के युवा नेता एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी की मौत 23 जून 1980 को विमान दुर्घटना में हुई थी। जबकि इस्पात मंत्री मोहन कुमारमंगलम की मौत 30 मई 1973 को विमान दुर्घटना में हुई थी।

लेकिन कुछ नेता ऐसे भी थे जो बाल-बाल बच गए। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान, केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह एवं मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°