केंद्र नहीं दे रहा सहयोग : ममता
ब्रिटेन-स्विट्जरलैंड जैसी कर संधि करेगा भारत
मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
माओवाद, आतंकवाद, कट्टरपंथ प्रमुख चुनौतियां: मनमोहन
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-02-12 07:15 PM
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि माओवादी हिंसा, सीमा पार से आतंकवाद, धार्मिक कट्टरपंथ और जातिवादी हिंसा आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर प्रमुख चुनौतियां हैं और उनसे सुदृढ़ एवं कारगर रूप से निबटने की आवश्यकता है।
मुख्य सचिवों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को इस दिशा में किए जाने वाले प्रयासों में हर संभव सहायता देना जारी रखेगी। सिंह ने कहा कि गंभीर चुनौतियां और खतरे, प्रमुख रूप से वामपंथी उग्रवाद, सीमा पार से आतंकवाद, धार्मिक कट्टरवादिता और जातिवादी हिंसा अब भी मौजूद हैं। इनसे सुदृढ़ और कारगर रूप से निबटने की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर स्थिति कुल मिलाकर स्थिर रही है। उन्होंने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए राज्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं राज्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए बधाई देता हूं कि पिछले एक वर्ष में आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर स्थिति कुल मिलाकर स्थिर रही है।
सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन भी एक अन्य क्षेत्र है जिसकी ओर व्यवस्थित रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

