Hindi Newsममता बनर्जी बनीं पश्चिम बंगाल की सीएम
ममता बनर्जी बनीं पश्चिम बंगाल की सीएम
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कोलकाता में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह 34 साल पुराने वाम शासन को उखाड़ कर पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। शपथ ग्रहण समारोह में मार्क्सवादी...
एजेंसीFri, 20 May 2011 01:44 PM
ऐप पर पढ़ें
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कोलकाता में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह 34 साल पुराने वाम शासन को उखाड़ कर पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।
शपथ ग्रहण समारोह में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता तथा पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्या भी मौजूद थे। केंद्र की तरफ से गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कार्यक्रम में शिरकत की।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद ममता बनर्जी रॉयटर्स बिल्डिंग तक पैदल मार्च करेगी। यह पश्चिम बंगाल के इतिहास में पहली बार है कि मुख्यमंत्री राजभवन से मुख्यमंत्री कार्यालय तक पैदल जाएंगे। राजभवन से मुख्यमंत्री कार्यालय की दूरी लगभग डेढ़ किमी है।