चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
पीएम ने परमाणु आतंकवाद मामले पर विश्व को चेताया
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:23-03-12 10:19 PM
Last Updated:24-03-12 12:23 AM
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने परमाणु आतंकवाद को दुनिया के सामने मौजूद सबसे बडा़ खतरा बताने के साथ उम्मीद जताई है कि परमाणु सुरक्षा पर दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल मे होने वाले सम्मेलन में विश्व में परमाणु सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
डॉ. सिंह सोल में 26 से 27 मार्च के बीच होने वाले सम्मेलन के लिए शनिवार को रवाना होंगे। अपनी रवानगी से पहले डॉ. सिंह ने आज कहा कि वह सम्मेलन में परमाणु सुरक्षा और परमाणु अप्रसार से जुडी़ भारत की सबसे बडी चिंता के साथ ही इस मसले पर भारत के साफ सुथरे रिकार्ड को प्राथमिकता के साथ उठायेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान मैं दुनिया को परमाणु मुक्त बनाने के मुद्दे पर भारत के समर्थन को भी रेखांकित करूंगा।
डॉ. सिंह ने उम्मीद जताई कि परमाणु सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पिछली बार हुई मुलाकात से लेकर अब तक विभिन्न देशों द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा भी सोल सम्मेलन के दौरान की जाएगी और वैश्विक स्तर पर परमाणु सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अगले कदम भी उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में हिस्सा लेने से परमाणु सुरक्षा के मामले पर दूसरे देशों के साथ विचारों के आदान-प्रदान का मौका मिलेगा।
डॉ. सिंह ने कहा कि जापान में फुकुशिमा में पिछले साल हुए हादसे के बाद परमाणु सुरक्षा का मामला और भी जरूरी हो गया है। इस बीच तमिलनाडु के कुडनकुलम में परमाणु ऊर्जा संयंत्र को बंद करने के लिए आम लोगों द्वारा किया जा रहा आमरण अनशन आज पांचवें दिन भी जारी रहा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
