फोटो गैलरी

Hindi Newsमहाराष्ट्र में नरेंद्र मोदी और सोनिया होंगे स्टार प्रचारक

महाराष्ट्र में नरेंद्र मोदी और सोनिया होंगे स्टार प्रचारक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई जानी मानी हस्तियां महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक होंगी और अपनी अपनी पार्टी के...

महाराष्ट्र में नरेंद्र मोदी और सोनिया होंगे स्टार प्रचारक
एजेंसीThu, 02 Oct 2014 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई जानी मानी हस्तियां महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक होंगी और अपनी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगी।

भाजपा ने 54 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है, जिसमें मोदी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं। पार्टी के चुनाव प्रचार में बॉलीवुड के कलाकार और पार्टी सांसद हेमा मालिनी, परेश रावल, विनोद खन्ना और बाबुल सुप्रियो ग्लैमर भरेंगे।

राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा में नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्ादरमैया और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम शामिल हैं। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन और अभिनेत्री नगमा भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक के तौर पर राज्य का दौरा करेंगे।

शिवसेना के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के नाम हैं। प्रख्यात अभिनेता और पार्टी के उप नेता अमोल कोल्हे तथा टीवी जगत की चर्चित हस्ती और पार्टी के सचिव आदेश बांदेकर भी शिवसेना के स्टार प्रचारक होंगे। राज्य का दौरा करने जा रहे दस वाम नेताओं में एक ए बी वर्धन भी होंगे।

राष्ट्रीय समाज पार्टी (आरएसपी) के प्रचारकों में महादेव जांकर सहित 11 नाम शामिल हैं। आरएसपी अब भाजपा की सहयोगी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, उनके पुत्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा राज्य के अन्य प्रमुख पार्टी नेता भी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में महाराष्ट्र में प्रचार करेंगे।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना :मनसे: की सूची में उसके अध्यक्ष राज ठाकरे सहित 16 प्रमुख प्रचारकों के नाम हैं। गरीब आदमी पार्टी की ज्यादा चर्चा नहीं हो रही है लेकिन यह पार्टी 45 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और इसके समन्वयक श्याम भरतिया ही इसके स्टार प्रचारक हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें