दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
मप्र में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत
राजगढ़ (मप्र), एजेंसी
First Published:21-12-12 01:54 PM
आगरा-मुंबई राजमार्ग पर जिले के धनोरा के निकट एक ट्रक और महिन्द्रा पिकअप वाहन में आमने-सामने की हुई टक्कर में एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक रुचिवर्धन ने बताया कि रात करीब एक बजे के आसपास नायक परिवार महिन्द्रा पिकअप वाहन से खरगौन जिले के नरगांव से ग्वालियर जा रहा था, तभी आगरा-मुंबई राजमार्ग पर धनोरा के निकट एक ट्रक और पिकअप वाहन में आमने-सामने से टक्कर हो गयी। टक्कर में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मत्यु हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि यहां से लगभग अस्सी किलोमीटर दूर धनोरा गांव के निकट आगरा-मुंबई राजमार्ग पर हुई यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पिकअप के चालक को गैस कटर की मदद से वाहन काटकर निकालना पड़ा। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, जबकि ट्रक चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
रुचिवर्धन ने बताया कि पिकअप में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल अब भी यहां जिला अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस ने मृतकों के नाम मोहनी रावत, गुलाबबाई, रामनिवास, अमृतलाल, दिनेश, पूना, रमेश एवं विमल बताये हैं। ये सभी नरगांव निवासी नायक परिवार के हैं।
00

ट्रक| महिन्द्रा पिकअप| टक्कर| मौत
|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
