मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
राज ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किशोर रिहा
मुम्बई, एजेंसी
First Published:29-11-12 11:50 AM
Last Updated:29-11-12 11:56 AM
मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजक टिप्पणी करने के लिए महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गिरफ्तार 19 वर्षीय एक किशोर को पुलिस ने आज यह बात सामने आने पर रिहा कर दिया कि कुछ लोगों ने इसके लिए उसके नाम से फर्जी अकाउंट बनाया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुनील विश्वकर्मा इस मामले में हमसे सहयोग कर रहा है और उन्हें कल प्रारंभिक पूछताछ के बाद जाने दिया गया। वह किसी भी तरह से इस मामले में शामिल नहीं है।
ठाणे जिले में पुलिस ने किशोर को उस समय पकड़ा था जब यह शिकायत मिली कि उसने सोशल नेटवर्किंग साइट पर राज ठाकरे के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने किशारे के नाम पर एक फर्जी अकाउंट का इस्तेमाल किया था। इस मामले की जांच की जा रही है।
पालघर में शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के निधन और उनके अंतिम संस्कार के दिन मुम्बई बंद रहने की आलोचना करते हुए फेसबुक पर टिप्पणी करने के लिए दो लड़कियों को गिरफ्तारी करने वाले दो पुलिस अधिकारियों के निलंबन के बाद पुलिस इस मामले में सावधानी बरत रही है।
पालघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कल रात बताया कि किशोर पर आरोप नहीं बनाया गया है और पुलिस ने इस मामले में कानूनी राय मांगी है। मनसे की ठाणे (ग्रामीण) इकाई के अध्यक्ष कुंदन सांखे ने दावा किया कि किशोर ने राज ठाकरे और महिलाओं सहित महाराष्ट्र के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।
देर रात ठाणे के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस निशंदर ने बताया कि जांच के अनुसार कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने फर्जी ईमेल अकाउंट बनाया और उसके नाम से ठाकरे और मराठियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। विश्वकर्मा ने अपना खाता आखिरी बार सोमवार को खोला था, जबकि फर्जी एकाउंट पर टिप्पणी अगले दिन डाली गई।

00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल