फोटो गैलरी

Hindi Newsजम्मू: बीफ पार्टी से नाराज BJP विधायकों ने MLA को पीटा

जम्मू: बीफ पार्टी से नाराज BJP विधायकों ने MLA को पीटा

कई भाजपा विधायकों ने एक दिन पहले यहां गौमांस पार्टी आयोजित करने वाले निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद को आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीटा। भाजपा विधायकों ने जैसे ही राशिद को पीटना शुरू किया, नेशनल...

जम्मू: बीफ पार्टी से नाराज BJP विधायकों ने MLA को पीटा
एजेंसीThu, 08 Oct 2015 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

कई भाजपा विधायकों ने एक दिन पहले यहां गौमांस पार्टी आयोजित करने वाले निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद को आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीटा। भाजपा विधायकों ने जैसे ही राशिद को पीटना शुरू किया, नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के कई विधायक उन्हें बचाने के लिए दौड़े।

लांगेट से विधायक राशिद ने कल यहां विधायक होस्टल के लॉन में गौमांस पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान मेहमानों को गौमांस कबाब, रिस्तास (मांस के कोफ्ते) और गौमांस की पैटी परोसी गईं थीं।

राशिद ने दावा किया था कि वह किसी का अपमान नहीं करना चाहते थे लेकिन यह संदेश देना चाहता थे कि कोई भी अदालत या विधानसभा लोगों को वह खाने से नहीं रोक सकती जो वे खाना चाहते हैं।

विधायक ने कहा था कि उनका कदम  उन्हें (विधायकों को) बस यह संदेश देने के लिए है कि आप विधेयक स्वीकार करें या अस्वीकार, इससे बमुश्किल ही कोई फर्क पड़ता है। धार्मिक मामले अदालतों और विधानसभा के रहमोकरम पर नहीं छोड़े जा सकते।

उन्होंने कहा, इस धरती पर कोई भी व्यक्ति, कोई भी विधानसभा, कोई भी अदालत या कोई भी संस्था हमें वह खाने से नहीं रोक सकती, जो हम खाना चाहते हैं।

गौमांस को लेकर विवाद उस समय पैदा हुआ था जब जम्मू में उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने राज्य सरकार को कानून के अनुसार राज्य में सख्ती से प्रतिबंध लागू करने को कहा था।

इस आदेश के खिलाफ कई अलगाववादी गुटों और धार्मिक संगठनों ने नाखुशी जताते हुए इसे धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करार दिया था और राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने का दबाव बनाने के अलावा कानून रद्द किए जाने की मांग की थी। यह मामला अब उच्चतम न्यायालय में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें