मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मोदी बोले, संप्रग का प्याला भ्रष्टाचार से भरा हुआ
ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान फरार घोषित
श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए ओवैसी, होगा मेडिकल टेस्ट
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:08-01-13 09:56 AM
Last Updated:08-01-13 12:43 PM
आंध्र प्रदेश पुलिस ने भडकाऊ भाषण देने के कारण विवादों में घिरे मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुसलमीन (एमआईएम) के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के पूछताछ के लिए पेश नहीं होने पर उनकी तबीयत खराब होने के दावे की पड़ताल कराने का निर्णय लिया है।
वारंगल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ए बी वेंकटेश्वर राव ने संवाददाताओं को बताया कि आदिलाबाद जिले के निर्मल थाने में ओवैसी को अपने खिलाफ दर्ज मामले की पूछताछ के सिलसिले में मौजूद होना था। लेकिन उन्होंने खुद जांच अधिकारी के समक्ष हाजिर नहीं होकर अपने वकीलों को भेज दिया और तबीयत खराब होने का दावा किया। उन्होंने अपने वकील के जरिए चार दिनों बाद पुलिस के समक्ष पेश होने की बात भी कही।
राव के मुताबिक ओवैसी के दावे की पुष्टि के लिए मामले के जांच अधिकारी शाम के समय खुद ओवैसी के घर जाकर उनसे मिले और उन्हें पूरी तरह फिट पाया। इस स्थिति में कल उनका किसी अस्पताल अथवा किसी अन्य स्थान पर एमआईएम विधायक का चिकित्सकीय परीक्षण कराने का निर्णय लिया गया है।
इसके पहले ओवैसी ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में अर्जी दायर करके अपने खिलाफ भडकाऊ भाषण प्रकरण में दर्ज सभी मामलों को निरस्त करने की मांग की। निचली अदालतों के निर्देश पर ओवैसी के खिलाफ कई थानों में पिछले महीने मामले दर्ज किए गए थे।
इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओवैसी के विवादित भाषण को लेकर निर्मल शहर में आज बंद का आह्वान किया है। बंद के कारण स्कूल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं और पुलिस ने शहर की सभी सीमाओं को सील कर दिया है और किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी वाहनों की अच्छी तरह जांच-पड्ताल के बाद रवाना किया जा रहा है।
एमआईआई के सूत्रों ने बताया कि अपना इलाज कराने के लिए ओवैसी लंदन गए हुए थे। निर्मल शहर में भडकाऊ भाषण के संबंध में पुलिस का नोटिस मिलने के बाद उन्हें शहर लौटना पडा। ओवैसी के सांसद भाई असदुद्दीन ओवैसी और अपने वकीलों के साथ निर्मल शहर पहुंचे थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
