चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

ओवैसी ने पुलिस से पेश होने के लिए मांगा समय
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:07-01-13 12:55 PM
Last Updated:07-01-13 03:24 PM
मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुसलमीन (एमआईएम) के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने आंध्रप्रदेश पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए आज चार दिन का समय मांगा है। ओवैसी पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के लिए मामले दर्ज किये गये हैं।
वह आज पुलिस के समक्ष पेश होने वाले थे लेकिन उन्होंने अब इसके लिए चार दिन का समय देने का आग्रह किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओवैसी के आग्रह पर जवाब अभी दिया जाना है लेकिन यह फैसला वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।
ओवैसी आज सुबह जब शमसाबाद हवाई अड्डे पर उतरे तो वहां एमआईएम के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। बताया जाता है कि ओवैसी इलाज के लिए लंदन गए थे।
दो मामलों की जांच के सिलसिले में ओवैसी को चार जनवरी को नोटिस जारी किए गए थे और उन्हें आदिलाबाद जिले में निर्मल (ग्रामीण) पुलिस के समक्ष आज (सात जनवरी को) तथा निजामाबाद दो टाउन पुलिस के समक्ष आठ जनवरी को पेश होने का आदेश दिया गया था।
उस्मानिया विश्वविद्यालय पुलिस ने भी ओवैसी को नोटिस भेजा था और दस जनवरी को पेश होने के लिए कहा था। ओवैसी के खिलाफ स्वत:संज्ञान लेते हुए आदिलाबाद और निजामाबाद जिलों में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
तीसरा मामला उस्मानिया विश्वविद्यालय पुलिस ने दर्ज किया है। यह मामले एमआईएम नेता द्वारा पिछले माह एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर दिए गए भड़काऊ भाषणों के सिलसिले में दर्ज किए गए हैं।
वह आज पुलिस के समक्ष पेश होने वाले थे लेकिन उन्होंने अब इसके लिए चार दिन का समय देने का आग्रह किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओवैसी के आग्रह पर जवाब अभी दिया जाना है लेकिन यह फैसला वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।
ओवैसी आज सुबह जब शमसाबाद हवाई अड्डे पर उतरे तो वहां एमआईएम के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। बताया जाता है कि ओवैसी इलाज के लिए लंदन गए थे।
दो मामलों की जांच के सिलसिले में ओवैसी को चार जनवरी को नोटिस जारी किए गए थे और उन्हें आदिलाबाद जिले में निर्मल (ग्रामीण) पुलिस के समक्ष आज (सात जनवरी को) तथा निजामाबाद दो टाउन पुलिस के समक्ष आठ जनवरी को पेश होने का आदेश दिया गया था।
उस्मानिया विश्वविद्यालय पुलिस ने भी ओवैसी को नोटिस भेजा था और दस जनवरी को पेश होने के लिए कहा था। ओवैसी के खिलाफ स्वत:संज्ञान लेते हुए आदिलाबाद और निजामाबाद जिलों में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल