शनिवार, 25 मई, 2013 | 11:55 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
 
लोकसभा में भड़के प्रणब, सदन स्थगित
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:10-05-12 01:34 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
लोकसभा में सदन के नेता प्रणब मुखर्जी गुरुवार को उस वक्त भड़क उठे जब एयरसेल-मैक्सिस सौदे में तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदम्बरम की कथित संदिग्ध भूमिका पर सरकार की चुप्पी के खिलाफ विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस शोर-शराबे की वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

शून्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के यशवंत सिन्हा नेटूजी स्पेक्ट्रम घोटाले से जुड़े एयरसेल-मैक्सिस सौदे में श्री चिदम्बरम की कथित संदिग्ध भूमिका पर सरकार को अपना पक्ष रखने को कहा, लेकिन सत्ता पक्ष से कोई जवाब नहीं मिलने और शून्य काल की कार्यवाही आगे बढ़ने से क्षुब्ध विपक्ष ने सरकार के जवाब के लिए हंगामा शुरू कर दिया।

विपक्ष के इस रवैए से मुखर्जी भड़क उठे। उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रतिदिन किसी न किसी मुद्दे पर जवाब देने के लिए सरकार पर दबाव बनाता रहता है, जो अनुचित है। इस पर यशवंत सिन्हा ने शोर-शराबे के बीच ही कहा कि विपक्ष के सवाल का जवाब देना सरकार का दायित्व है।

प्रणब ने तमतमाते हुए कहा कि मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे रहा। आपको जो अच्छा लगे कीजिए। सदन के नेता की इस बात पर भाजपा सदस्य उत्तेजित होकर अध्यक्ष के आसन तक पहुंच गए।

अध्यक्ष मीरा कुमार ने हंगामा शांत करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सकीं। अंततः उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°