पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
कश्मीर घाटी में भारी हिमपात
श्रीनगर, एजेंसी
First Published:28-12-12 06:08 PM
कश्मीर घाटी के कारगिल, द्रास एवं गुलमर्ग के ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक नियंत्रण रेखा के आसपास लगभग 70 सेमी हिमपात दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि कंजालवां (गुरेज) में 86 सेमी, द्रास में 20 सेमी, गुलमर्ग में 21 सेमी एवं कारगिल में छह सेमी हिमपात हुआ। उन्होंने कहा कि कारगिल, द्रास एवं गुलमर्ग में हिमपात जारी रहने की सूचना है।
लोटस ने बताया कि इन इलाकों में शनिवार दोपहर तक हिमपात या बारिश जारी रहने की उम्मीद है। निदेशक ने कहा कि मौसम में शनिवार दोपहर से सुधार होगा। दिन के तापमान में कल से क्रमश: वृद्धि और रात में कमी दर्ज की जाएगी।
श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 1.2 डिग्री था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में शून्य से 4.4 डिग्री नीचे था। कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री और लेह में शून्य से 8.6 डिग्री नीचे था।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
