शनिवार, 18 मई, 2013 | 10:31 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
मेरी सरकार को स्पष्ट बहुमत हासिल हैः शेट्टार
हुबली, एजेंसी
First Published:10-12-12 10:46 AM
Last Updated:10-12-12 12:17 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने दावा किया है कि उनकी सरकार को स्पष्ट बहुमत हासिल है।

पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के हावेरी सम्मेलन में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के कुछ विधायकों के भाग लेने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शेट्टार ने कहा कि खबरों के अनुसार लगभग 10-12 विधायकों ने सम्मेलन में भाग लिया है। इससे सरकार के चलने पर कोई असर नहीं पडे़गा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और केन्द्रीय नेता उन लोगों के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे जिन्होंने सम्मेलन में भाग लिया है। शिमोगा में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के एस ईश्वरप्पा ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के मुद्दे पर 14 दिसम्बर को बेलगाम में पार्टी की कोर समिति की बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा।

विधानसभा भंग करके चुनाव कराने की येदियुरप्पा की चुनौती के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि उनमें साहस है तो वह (येदियुरप्पा) शेट्टार का इस्तीफा मांगने बजाय उन विधायकों से इस्तीफा देने को कहें।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°