फोटो गैलरी

Hindi Newsकल्याण सिंह ने ली राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ

कल्याण सिंह ने ली राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ

वरिष्ठ राजनीतिज्ञ कल्याण सिंह ने आज राजभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्य के राज्यपाल पद की शपथ ली। राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवानी ने सिंह को राज्यपाल पद की...

कल्याण सिंह ने ली राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ
एजेंसीThu, 04 Sep 2014 02:36 PM
ऐप पर पढ़ें

वरिष्ठ राजनीतिज्ञ कल्याण सिंह ने आज राजभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्य के राज्यपाल पद की शपथ ली। राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवानी ने सिंह को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।

इस मौके पर सिंह के परिजन, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, सरकारी मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

गौरतलब है कि राजस्थान की राज्यपाल मार्गेट आल्वा का कार्यकाल समाप्त होने पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को गत 8 अगस्त को राज्य का (कार्यवाहक) राज्यपाल नियुक्त किया गया था। राष्ट्रपति ने पिछले दिनों कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल मनोनीत किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें