फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंडः खाई में गिरी बस, 11 की मौत

झारखंडः खाई में गिरी बस, 11 की मौत

एनएच 343 पर सोमवार तड़के एक बस खाई में गिर गई, जिसमें 11 यात्रियों की मौत हो गई और 35 घायल हो गए। यह हादसा सदर थाना से 11 किमी दूर गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग स्थित अन्नराज नवाडीह घाटी में हुआ। चार गंभीर...

झारखंडः खाई में गिरी बस, 11 की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 30 Mar 2015 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

एनएच 343 पर सोमवार तड़के एक बस खाई में गिर गई, जिसमें 11 यात्रियों की मौत हो गई और 35 घायल हो गए। यह हादसा सदर थाना से 11 किमी दूर गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग स्थित अन्नराज नवाडीह घाटी में हुआ। चार गंभीर घायलों को रिम्स रेफर किया गया है। मरने वालों मे ज्यादातर गृह जनपद के हैं।

रविवार शाम चार बजे यात्रियों को लेकर बाबा नाम की बस संख्या बीआर 2-टी 7211 रायगढ़ से चली। 12 घंटे के सफर के बाद अन्नराज नवाडीह घाटी पर तीव्र मोड़ होने के कारण ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस करीब दो सौ फुट नीचे खाई में जा गिरा। बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही बस के ड्राइवर और खलासी के अलावा आठ यात्रियों की मौत हो गई।

उनके शव घटना स्थल पर जहां-तहां बिखरे पड़े थे। उधर, घटना की सूचना पर सदर थाना प्रभारी निरंजन कुमार रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया।

दुघर्टना में मरने वालों की सूची
1. गढ़वा शहर के नगवां निवासी और आजसू नेता इश्तेया रजा की 10 वर्षीय बेटी खुशी खातून।
2. शाहपुर निवासी फिरोज की पत्नी अकलीम बीबी।
3. बिहार के औरंगाबाद के हरदत्ता गांव निवासी ड्राइवर बिरेंद्र सिन्हा।
4. खलासी सोनू सिंह।
5. मझिआंव थाना के भुसुवा गांव निवासी इकरार खां।
6. भवनाथपुर थाना के रोहिला निवासी अनवर की पत्नी सायना बीबी।
7. नगर ऊंटारी निवासी शहजादा बीबी।
8. बिरेंद्र लाल।
9. पलामू के जमुआ निवासी ब्रजेश राम।
10. चैनपुर थाना के सिंदुरिया निवासी आशयाना बीबी।
11. एक मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हुई थी।

गंभीर घायल
चार घायलों की स्थिति गंभीर है। इनमें नगर ऊंटारी निवासी शाह मोहम्मद अंसारी, औरंगाबाद निवासी प्रभु चौधरी, नगवां निवासी ताहिर रजा, बिहार के आरा निवासी धनंजय उपाध्याय हैं। सदर एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्रा सदर अस्पताल पहुंच मृतकों के परिजनों और घायलों से मिले। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ देने और घायलों को बेहतर इलाज का भरोसा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें