फोटो गैलरी

Hindi Newsमहीने में दो दिन गांव में बिताऊंगाः रघुवर

महीने में दो दिन गांव में बिताऊंगाः रघुवर

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बजट सत्र के बाद वह आम लोगों से मिलेंगे। रांची में जनता दरबार लगाने के साथ-साथ जिलों औप गांव में भी दो दिन बिताएंगे, जिससे आम लोगों को रांची तक नहीं आना पड़े। इसके...

महीने में दो दिन गांव में बिताऊंगाः रघुवर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 17 Jan 2015 09:46 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बजट सत्र के बाद वह आम लोगों से मिलेंगे। रांची में जनता दरबार लगाने के साथ-साथ जिलों औप गांव में भी दो दिन बिताएंगे, जिससे आम लोगों को रांची तक नहीं आना पड़े। इसके अलावा महीने में वह एक दिन दुमका में भी बिताएंगे। जिलों में एक नोडल अधिकारी भी नियुक्ति करेंगे, जिसके जरिए लोग ऑन लाइन शिकायत भेज पाएंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

जनता दरबार नहीं कार्यकर्ता दरबार: मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यालय में यह जनता नहीं, कार्यकर्ता दरबार है। कार्यकर्ताओं ने चुनाव के समय जनता से जो वादा किया है, उसे पूरा करने के लिए वह क्या चाहते हैं, यह जानने के लिए हफ्ते में एक दिन शनिवार को प्रदेश कार्यालय में बैठने का कार्यक्रम तय किया गया है।

कार्यकर्ता प्रोजेक्ट बिल्डिंग और सीएम आवास का चक्कर नहीं लगाएं। पूरे सप्ताह वह क्षेत्र में रहें और शनिवार को यहां मिलें। वह जनता और सरकार के बीच कड़ी का काम करें। रघुवर दास ने कहा कि सरकार को भी जमीनी हकीकत की सही-सही जानकारी मिल सकेगी और जनता तक विकास का काम पहुंच सकेगा।

प्रवासी भारतीयों को आमंत्रित किया जाएगा: मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में विकास की अपार संभावनाएं हैं। वाइब्रेंट गुजरात से भी पापुलर होगा वायव झारखंड। प्रवासी भारतीयों को यहां लाने का प्रयास होगा। बजट सत्र के बाद इस दिशा में ठोस कदम उठाया जाएगा।

लोगों की समस्या का होगा निदान : मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता दरबार में अभी तक जितने लोगों से मुलाकात हुई है, उनमें कुछ लोग व्यक्तिगत समस्या, तो कुछ क्षेत्र के विकास से संबंधित बातों को लेकर आए हैं। सभी की बातों पर ध्यान दिया जा रहा है। उनसे आवेदन लिया जा रहा, जिसे देखने के बाद उचित कदम उठाया जाएगा। आवेदनकर्ता को जवाब भी भेजा जाएगा।

मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द : मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास के प्रति कटिबद्ध है। विकास का काम तेजी से होगा। मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें