बुधवार, 19 जून, 2013 | 12:44 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
सीमा से 90 पाकिस्तानियों ने की घुसपैठ
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:28-11-12 04:03 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारत-पाक सीमा पर इस साल कम से कम 90 पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारत में प्रवेश किया। इससे देश की सुरक्षा एजेंसियों की चिन्ता बढ़ गयी है।

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तानी घुसपैठियों के अलावा 14 भारतीयों और सात बांग्लादेशी नागरिकों ने भी सीमा से भारत में अवैध प्रवेश किया। ये आंकड़े खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर आधारित हैं।

पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमा से होकर 2011 में 63 घुसपैठिये आये थे, लेकिन इस साल 20 नवंबर तक यह आंकड़ा 90 है । गृह मंत्रालय ने खतरे को भांपते हुए सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया है।

भारत में 2010 में 94 पाकिस्तानी घुसपैठियों ने प्रवेश किया था। 2009 में यह संख्या 69 थी। 2011 में सात भारतीयों, 13 बांग्लादेशियों और दो अन्य नागरिकों ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया। ये सभी भारत-पाक सीमा से होकर आये। 2010 में घुसपैठ करने वालों में चार भारतीय और 19 बांग्लादेशी शामिल थे।

दिलचस्प बात यह है कि 2011 में भारत-नेपाल सीमा से अवैध रूप से पांच चीनी नागरिकों और दो कोरियाई नागरिकों ने भारत में प्रवेश किया। 2010 और 2009 में दो सोमालियाई और एक पाकिस्तानी नागरिक ने भारत-नेपाल सीमा से घुसपैठ की।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°