केंद्र नहीं दे रहा सहयोग : ममता
ब्रिटेन-स्विट्जरलैंड जैसी कर संधि करेगा भारत
मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
काश! मैं इंदिरा गांधी का इंटरव्यू ले पाता: विजय अमृतराज
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-02-12 04:42 PM
Last Updated:03-02-12 05:33 PM
काश! मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इंटरव्यू कर पाता। ये शब्द हैं भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार विजय अमृतराज के। वह डाइमेंशन नामक एक शो के प्रस्तोता बने हैं।
अमृतराज ने सीएनएन-आईबीएन के शो 'डाइमेंशस' की लांचिंग के अवसर पर गुरुवार रात यह बात कही। अमृतराज इस शो के प्रस्तोता हैं, जिसमें वह दुनिया की महान हस्तियों से रूबरू होंगे। दस कड़ियों के इस शो को पूरी तरह विदेशों में फिल्माया गया है।
अमृतराज से जब पूछा गया कि वह किन हस्तियों को अपने शो में बुलाना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा कि काश! मैं इंदिरा गांधी को इस शो में बुला पाता। मैं उनके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित था। उनके अलावा मदर टेरेसा, मोहम्मद अली, नेल्सन मंडेला और पोप जान पाल को भी मैं अपने शो में बुलाना चाहता।
दस कड़ियों के इस कार्यक्रम में अमृतराज डोनाल्ड ट्रम्प, मिशेल डगलस, स्टेफी ग्राफ, आंद्रे अगासी, ह्यूफ डफनर, पियर्स ब्रास्नैन और सिंडी क्राफोर्ड जैसी हस्तियों से रूबरू होंगे। पद्मश्री से सम्मानित अमृतराज संयुक्त राष्ट्र के मैसेंजर ऑफ पीस भी हैं। साथ ही उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

