शनिवार, 18 मई, 2013 | 23:17 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
और ज्यादा ताकतवर होगा सुखोई-30 एमकेआई
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:28-11-12 05:43 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
वायुसेना के जंगी विमान सुखोई-30 एमकेआई की मारक क्षमता बढ़ने वाली है क्योंकि उस पर 300 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइल लगाए जाने की योजना है।

वायुसेना के सूत्रों ने बताया कि पहले 80 सुखोई-30 एमकेआई को उन्नत कर सुपर सुखोई के स्तर के बनाने की योजना है जिन पर अत्याधुनिक रडार एवं हथियार तंत्र लगे होंगे।

सूत्रों ने बताया कि सुखोई-30 एमकेआई चार चरणों में वायुसेना में शामिल किए गए थे। इनमें से जिन जंगी विमानों को उन्नत किया जाना है वे पहले चरण के हैं। यह परियोजना अगले तीन-चार साल में पूरी हो जाएगी।

सूत्रों के अनुसार इस योजना के तहत ये विमान 300 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइलों से लैस किए जाएंगे और इस संबंध में विदेशी कंपनियों के लिए सूचना के लिए आवेदन हाल ही में जारी किया गया।

ये मिसाइल इन विमानों पर ब्रहमोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के अलावा होंगे जिनकी मार करने की क्षमता 290 किलोमीटर है। वायुसेना के बेडे़ में 170 सुखोई-30 एमकेआई हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°