फोटो गैलरी

Hindi Newsपाकिस्तान ने एक बार फिर तोड़ा सीजफायर

पाकिस्तान ने एक बार फिर तोड़ा सीजफायर

पाकिस्तानी सैनिकों ने कल रात दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। जम्मू तथा पुंछ जिले में भारत-पाक सीमा से लगे इलाकों पर गोलीबारी की एवं मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।...

पाकिस्तान ने एक बार फिर तोड़ा सीजफायर
एजेंसीFri, 04 Sep 2015 01:36 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी सैनिकों ने कल रात दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। जम्मू तथा पुंछ जिले में भारत-पाक सीमा से लगे इलाकों पर गोलीबारी की एवं मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। बीएसएफ के एक अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सैनिकों ने रात को दो बजे के आसपास जम्मू जिले के आर एस पूरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी चौकियों पर दो बार गोलीबारी की और मोर्टार के दो गोले दागे।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी और गोलाबारी में काई हताहत नहीं हुआ है। इस बीच, एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि, संघर्ष विराम उल्लंघन की एक अन्य घटना में पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के भिम्बर गली सेक्टर में कल रात 11:20 बजे से 11:30 बजे के बीच गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने इसका उचित जवाब दिया। इसमें भी कोई हताहत नहीं हुआ।

सितंबर महीने में पाकिस्तानी सेना की ओर से भारत-पाक सीमा पर संघर्ष विराम का चार बार उल्लंघन किया गया। 2 सितंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के कष्णा घाटी सेक्टर को निशाना बनाया था। भारतीय सेना ने उसका उपयुक्त और प्रभावी जवाब दिया था। एक सितंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने अग्रिम रक्षा स्थल पर गोलीबारी की थी।

अगस्त में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में दो सैनिकों समेत 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए। पाकिस्तान ने अगस्त में संघर्ष विराम का 57 बार उल्लंघन किया। इस साल अभी तक पाकिस्तान संघर्ष विराम का 250 से ज्यादा बार उल्लंघन कर चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें