चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
भारत ने अग्नि-1 मिसाइल का किया सफल परीक्षण
भुवनेश्वर, एजेंसी
First Published:12-12-12 11:44 AM
भारत ने बुधवार को सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु क्षमता सम्पन्न अग्नि-1 मिसाइल का ओडिशा में सैन्य ठिकाने से सफल परीक्षण किया।
मध्यम दूरी की इस बैलिस्टिक मिसाइल का भुवनेश्वर से 170 किलोमीटर दूर भद्रक जिले में धामरा के नजदीक व्हीलर द्वीप से परीक्षण किया गया। यह मिसाइल 700 किलोमीटर की दूरी तक के लक्ष्य को भेद सकती है।
एकीकृत परीक्षण रेंज के निदेशक एमवीकेवी प्रसाद ने कहा कि परीक्षण भारतीय सेना के रणनीतिक बल कमांड की ओर से तैयारियों का जायजा लेने के लिए सैन्य परीक्षण के रूप में किया गया। उन्होंने कहा कि मिशन सफल रहा।
प्रसाद ने कहा कि मिसाइल बनाने वाले रक्षा शोध एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक इस मौके पर मौजूद थे और उन्होंने परीक्षण का निरीक्षण किया।
30

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
