पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना
भाजपा ने संसद में चर्चा कराने को दिया नोटिस
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-12-12 01:04 PM
भारत में बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के लिए लॉबिंग पर वॉलमार्ट के 125 करोड़ रुपये खर्च करने की खबर से देश में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में प्रश्नकाल स्थगित कर इस मुद्दे पर चर्चा कराने का नोटिस दिया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडू ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है जिसमें एक विदेशी कंपनी ने भारत में एफडीआई के लिए लॉबिंग करने के लिए काफी पैसा खर्च करने करने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि इसको ध्यान में रखते हुए संसद के दोनों सदनों में सबसे पहले एफडीआई के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तब हम संसद के दोनों सदनों में प्रश्नकाल नहीं चलने देंगे।
पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में वॉलमार्ट लॉबिंग के मुद्दे पर प्रश्नकाल स्थगित कर चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया गया है। मुख्य विपक्षी पार्टी का कहना है कि भारत में लॉबिंग अवैध है और इसकी जांच कर सच सामने आना चाहिए।
लोकसभा में यशवंत सिन्हा तथा राज्यसभा में एम वेंकैया नायडू ने प्रश्नकाल स्थगित कर इस मुद्दे पर चर्चा कराने का नोटिस दिया है। बहरहाल, अमेरिका का कहना है कि वैश्विक कंपनी वॉलमार्ट ने किसी अमेरिकी कानून का उल्लंघन नहीं किया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
