चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

रंजीत सिन्हा ने सीबीआई निदेशक का पदभार संभाला
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-12-12 03:48 PM
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रंजीत सिन्हा ने सोमवार को नए सीबीआई निदेशक का पदभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि वह अनुरोध पत्र के क्रियान्वयन में होने वाले विलंब को दूर करने और एजेंसी की फोरेंसिक क्षमताओं में सुधार लाने पर जोर देंगे।
सिन्हा 1974 के बिहार काडर के अधिकारी है और वह भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक का कार्यभार भी फिलहाल संभाल रहे हैं। वह एपी सिंह की जगह सीबीआई प्रमुख बने हैं जो 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए थे।
उनसठ वर्षीय सिन्हा सीबीआई प्रमुख का पद दो साल संभालेंगे। इससे पूर्व भी वह उप महानिरीक्षक एवं संयुक्त निदेशक के तौर पर सीबीआई में काम कर चुके हैं। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में सिन्हा ने कहा कि वह कर्मचारियों की कमी, अनुरोध पत्र के क्रियान्वयन में विलंब और फारेंसिक क्षेत्र में सुधार की जरूरत जैसी एजेंसी की कमियों से अवगत है तथा वह अपने कार्यकाल में उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे।
इस पद अपनी नियुक्ति को लेकर किसी तरह के विवाद की बात को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई विवाद है। मेरा मानना है कि सरकार ने कोई निर्णय किया और उसी निर्णय की वजह से मैं यहां हूं।
उनकी नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिकाओं के बारे में पूछने पर सीबीआई प्रमुख ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आईपीएस अधिकारियों के बीच कोई नाराजगी है। मुझे नहीं मालूम किसने मेरे खिलाफ याचिका दायर की है। यह (नियुक्ति) सरकार का विशेषाधिकार है।

01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल