राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
मक्का मस्जिद धमाके के मामले में एक गिरफ्तार
इंदौर, एजेंसी
First Published:24-12-12 10:17 PM
हैदराबाद की मक्का मस्जिद में वर्ष 2007 में हुए भीषण बम धमाके में कथित भूमिका के लिये राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से एक व्यक्ति को धर दबोचा है।
राज्य पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) शालिग्राम सनखेड़िया ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एनआईए अधिकारियों के चार सदस्यीय दल ने यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर देपालपुर क्षेत्र में तेजराम उर्फ तेजू उर्फ खलीफा (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि इस शख्स को हैदराबाद के मक्का मस्जिद बम धमाके में शामिल होने के आरोप में पकड़ा गया। वह पेशे से चालक है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मक्का मस्जिद बम धमाके के आरोपी को मेडिकल जांच के लिये बेटमा के नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि एनआईए तेजराम को कल यानी 25 दिसंबर को देपालपुर के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) के सामने पेश करेगी। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर हैदराबाद ले जाया जायेगा।
पुलिस सूत्रों की मानें तो तेजराम से वर्ष 2007 के समक्षौता एक्सप्रेस बम कांड में भी पूछताछ की जा सकती है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
